लखनऊ: कल से 72 घंटे घने कोहरे की जद में होगा प्रदेश, फिर से बढ़ेगी ठंडक
लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय से सटे क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। इसके कारण रविवार से उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का प्रकोप शुरू होने जा रहा है। घने कोहरे का यह प्रकोप अगले 72 घंटों तक बरकरार रहेगा। 15 तक प्रदेश का मौसम रहेगा खराब, बढ़ेगी …
लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय से सटे क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। इसके कारण रविवार से उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का प्रकोप शुरू होने जा रहा है। घने कोहरे का यह प्रकोप अगले 72 घंटों तक बरकरार रहेगा।
15 तक प्रदेश का मौसम रहेगा खराब, बढ़ेगी गलन
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 व 14 फरवरी को 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी। 13 से लेकर 15 फरवरी तक घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो तेज हवाओं और कोहरे के प्रकोप के कारण आगामी 48 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी, जिसके कारण गलन बढ़ेगी।
राजधानी को नहीं मिलेगी कोहरे से निजात
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ में 13 फरवरी को दिन भर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं 14 फरवरी को भी सुबह के वक्त में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। 17 फरवरी से कोहरे का प्रकोप फिर से बढ़ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो आगामी एक सप्ताह तक राजधानीवासियों को कोहरे से निजात नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कार में जबरन बिठाकर रईसजादों ने राहगीर को पीटकर किया अधमरा
