बरेली: चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन जंक्शन पहुंचने से पहले फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शनिवार को बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही लखनऊ की ओर से आ रही चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन चनहेटी के आगे फेल हो गया। जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी तुरंत व्यवस्था बनाने में लग गए। कंट्रोल रूम से सूचना मिली तो तत्काल बरेली से दूसरा इंजन भेजा गया। बताया जा रहा …

बरेली,अमृत विचार। शनिवार को बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही लखनऊ की ओर से आ रही चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन चनहेटी के आगे फेल हो गया। जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी तुरंत व्यवस्था बनाने में लग गए। कंट्रोल रूम से सूचना मिली तो तत्काल बरेली से दूसरा इंजन भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन सुरक्षाकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लेकर जा रही थी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट के आसपास लखनऊ की ओर से चुनाव स्पेशल ट्रेन को बरेली जंक्शन से रन थ्रू का सिग्नल दिया गया। मगर लाल फाटक से निकलने के बाद ही होम सिग्नल पर ट्रेन पहुंचने पर उसका इंजन फेल हो गया। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने काफी देर तक इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की मगर वह स्टार्ट नहीं हो सका।

जिसके बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। बरेली से इंजन पहुंचने के बाद तत्काल उसे इलेक्शन स्पेशल ट्रेन में जोड़ा गया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया दूसरा इंजन जुड़ने के बाद सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। यहां से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

डाउन लाइन से गुजारी त्रिवेणी अप ट्रेन
इंजन फेल होने की घटना से कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। जिसकी वजह से लखनऊ की ओर से आ रही एक स्पेशल ट्रेन समेत चार गाड़ियों को पितांबरपुर, बिलपुर और कटरा के आसपास स्टेशनों पर रोका गया। इसके अलावा बरेली जंक्शन से गुजने वाली अप ट्रेनों को डाउन से गुजारा गया। लखनऊ की ओर से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक से गुजारा गया।

 

संबंधित समाचार