बरेली: बरेली कॉलेज से पहुंचीं ईवीएम, व्यवस्थाओं में जुटे अफसर
बरेली,अमृत विचार। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर शहर के बरेली कॉलेज में तीन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम पहुंचा दी गई हैं। शनिवार सुबह मतदान कार्मिक एक कक्ष में मशीनों को रखकर चेक व उनका मिलान करते नजर आए। इसके अलावा परिसर में वाहन भी पहुंच रहे हैं, जिनके कागजात जमा किए जा …
बरेली,अमृत विचार। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर शहर के बरेली कॉलेज में तीन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम पहुंचा दी गई हैं। शनिवार सुबह मतदान कार्मिक एक कक्ष में मशीनों को रखकर चेक व उनका मिलान करते नजर आए। इसके अलावा परिसर में वाहन भी पहुंच रहे हैं, जिनके कागजात जमा किए जा रहे हैं।
चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को बरेली कॉलेज में सदर विधानसभा के 449 बूथों के सापेक्ष 533 व बिथरी चैनपुर में 467 के सापेक्ष 561 ईवीएम मशीनें भेजी गईं। सुबह से ही मतदान कार्मिक मशीनों को संबंधित कक्ष में रखते नजर आए।
वहीं बिथरी चैनपुर के लिए 106 व कैंट विधानसभा के लिए 84 वाहन लगाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में जाने के लिए सभी चालक वाहन लेकर बरेली कॉलेज एकत्रित हो गए। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर जिम्मेदारों ने व्यवस्थाओं को परखा। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि मतदान प्रक्रिया से पहले सारी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पहले ही खामियों को दूर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन जंक्शन पहुंचने से पहले फेल
