लखनऊ: पुलिस ने फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का फंडाफोड़ करते हुए महाराजगंज के नौतनवा थानांतर्गत गांधी आश्रम गली से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना नरेंद्र प्रताप सिंह, मैनुद्दीप कुरैशी उर्फ सलमान, अंशू थापा व श्याम सुंदर चौहान शामिल हैं। सभी महाराजगंज के ही रहने वाले …

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का फंडाफोड़ करते हुए महाराजगंज के नौतनवा थानांतर्गत गांधी आश्रम गली से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना नरेंद्र प्रताप सिंह, मैनुद्दीप कुरैशी उर्फ सलमान, अंशू थापा व श्याम सुंदर चौहान शामिल हैं। सभी महाराजगंज के ही रहने वाले हैं। मौके पर एसटीएफ ने चार फर्जी आधार कार्ड व आधार कार्ड बनाने के उपकरण बरामद किये है।

नेपाल के लोगों का बन रहा था फर्जी आधार कार्ड

पूछताछ के क्रम में सरगना नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बृजमनगंज, कोल्हुई बाजार में जनसेवा केंद्र चलाता है। यहां पर वह मूल रूप से नेपाल के रहने वाले लोगों का फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: अवैध प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

संबंधित समाचार