Valentine Week : मेरे प्यार की उमर हो इतनी सनम…
जूही/अमृत विचार। प्यार ऐसा एहसास होता है जो दो दिलों को जोड़ता है और हर हाल में साथ रहने के लिए हिम्मत देता है…मानवेंद्र और भावना का कुछ ऐसा ही मानना है। इनके प्यार के किस्से भी अनोखे हैं। भावना को एक अनजान मैसेज आया था। मैसेज करने वाले मानवेंद्र ने माफी मांगी तो बात …
जूही/अमृत विचार। प्यार ऐसा एहसास होता है जो दो दिलों को जोड़ता है और हर हाल में साथ रहने के लिए हिम्मत देता है…मानवेंद्र और भावना का कुछ ऐसा ही मानना है। इनके प्यार के किस्से भी अनोखे हैं। भावना को एक अनजान मैसेज आया था। मैसेज करने वाले मानवेंद्र ने माफी मांगी तो बात खत्म हो गई। लेकिन दोबारा मैसेज आया कि क्या हम एसएमएस फ्रेंड बन सकते हैं? यहीं से शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला। यहां से शुरु हुआ एक तरफा मोहब्बत का सफर….

वेलेंटाइन वीक में अपनी कहानी बताते हुए भावना बताती हैं कि एसएमएस पर एक साल तक दोनों की बातें होती रही। इसके साथ सिलसिला चल निकला। फिर मोहब्बत की ट्रेन ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि एक दिन अचानक मानवेंद्र ने भावना को शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। भावना- मानवेंद्र को इंकार ही नहीं कर पाई। जिसके बाद को मानवेंद्र के लिए भावना अपना बनाना जूनून-सा बन गया। उनका प्यार आगे बढ़ता, इससे पहले ही घर वालों को पता चल गया.. ऐसे में जात-पात अलग होने के कारण घरवालों ने शादी कराने से इंकार कर दिया।
एक पल के लिए लगा की सब यहीं खत्म हो गया। भावना बताती है कि दोनों को बिछड़ने का गम तो था लेकिन यह भी यकीन था कि अगर प्यार होगा तो एक दिन फिर मिलेंगे। इसके बाद कड़ी मेहनत के बाद भावना की मानवेंद्र से मुलाकात संभव हो सकी और प्यार परवान चढ़ने लगा। करीब तीन साल के सफर में दोनों ने अपने परिजनों को मना ही लिया। इसके बाद 10 जुलाई 2019 को दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। तीन साल बाद भी हर वेलेंटाइन नई यादें और जज्बात लेकर आता है।
ये भी पढ़ें : Valentine Week : जनम-जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा……
