बांग्लादेश के नए बल्लेबाजी कोच Jamie Siddons कोविड पॉजिटिव, पृथकवास में रहेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश के नव नियुक्त बल्लेबाजी कोच जेमी सिडन्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका के एश्वेल प्रिंस के इस हफ्ते की शुरुआत में इस्तीफा देने के बाद आस्ट्रेलिया के 57 साल के सिडन्स को उनके स्थान पर बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था। बीसीबी की …

ढाका। बांग्लादेश के नव नियुक्त बल्लेबाजी कोच जेमी सिडन्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका के एश्वेल प्रिंस के इस हफ्ते की शुरुआत में इस्तीफा देने के बाद आस्ट्रेलिया के 57 साल के सिडन्स को उनके स्थान पर बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था।

बीसीबी की क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने ढाका के समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ को पुष्टि की कि सिडन्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। सिडन्स अभी ढाका के होटल में पृथकवास पर हैं। वर्ष 2007 से 2011 तक बांग्लादेश के मुख्य कोच रहे सिडन्स ने देश में आने के बाद अपना अधिकांश समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच देखते हुए बिताया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…. आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्हें मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा। भारत के इस युवा खिलाड़ी के लिये मुंबई और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त होड़ लगी जिसमें मुंबई ने बाजी मारी। ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रूपये था।

ये भी पढ़ें : IPL Mega Auction 2022 : आईपीएल ऑक्शन का दूसरा दिन आज, देशी-विदेशी खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

संबंधित समाचार