यमन में अलकायदा के आतंकवादियों ने UN के पांच कर्मचारियों का किया अपहरण, सभी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया
सना। अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन में संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है। यमन के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार देर रात दक्षिणी प्रांत अबयान में कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने …
सना। अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन में संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है। यमन के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार देर रात दक्षिणी प्रांत अबयान में कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि इनमें चार यमन के और एक विदेशी नागरिक शामिल है। अपहरण के बारे में एक सवाल के जवाब में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ”हम मामले से अवगत हैं लेकिन कुछ कारणों से इस पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने इस संबंध में विस्तार से नहीं बताया।
वहीं, देश के कबाइली नेताओं ने कहा कि वे अपहर्ताओं के साथ कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपहर्ताओं ने फिरौती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार द्वारा कैद किए गए कुछ आतंकवादियों की रिहाई की मांग की है। यमन सरकार ने पुष्टि की कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और रक्षा विभाग के कर्मियों का अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया।
ये भी पढ़ें : जस्टिन बीबर के कंसर्ट के बाद आयोजित पार्टी के बाहर गोलीबारी, चार लोग घायल
