आजमगढ़: नाना के मौत का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम को उतारा मौत के घाट
आजमगढ़। जगरनाथ के सराय कस्बे में 5 साल के मासूम बच्चे को पड़ोसी ने अगवाकर कर के बच्चे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सराय थाना क्षेत्र से एक 5 साल के मासूम बच्चे को अगवाकर कर के हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा …
आजमगढ़। जगरनाथ के सराय कस्बे में 5 साल के मासूम बच्चे को पड़ोसी ने अगवाकर कर के बच्चे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सराय थाना क्षेत्र से एक 5 साल के मासूम बच्चे को अगवाकर कर के हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को 5 साल का मासूम बच्चा गायब हो गया था। परिवार वालों के सक जाहिर करने पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के द्वारा युवक से सख्त पुछताछ के दौरान युवक ने बच्चे की हत्या किए जाने की बात कबूली है। युवक के द्वारा बताई जगह से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी अनुराग आर्य ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। जिनके नेत्वत में पुलिस द्वरा जांच हुई थी।
परिवार वालों के संदेह के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अपराधी मनीष ने बताया कि अवधेश के परिवार के लोगों ने उसके नाना की हत्या की थी। जिसका बदला लेने के लिए अवधेश के पांच साल के बेटे की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया था। शव को पुलिस ने बरामद कर के पोस्टमार्टम के लिया भेजा दिया था।
हत्या के बाद पुलिस जब हत्यार को जब्त करने के लिए पहुची तो युवक ने छिपाकर रखे हुए हत्यार से पुलिस पर फायर कर के भांगने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस युवक को पकड़ने को ले युवक के पैर में गोली फायर कर दी। युवक को उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
यह भी पढ़े- सऊदी अरब अरामको में अपने चार प्रतिशत शेयर निवेश कोष में हस्तांतरित करेगा
