जापानी F-15 फाइटर जेट पायलट का शव समुद्र में मिला, दूसरे की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान में जनवरी में लापता हुए एफ-15 लड़ाकू विमान के पायलट का शव जापान के समुद्र में मिला है। जिसकी जानकारी यहां के मीडिया ने रविवार को दी। एनएचके प्रसारणकर्ता ने रविवार को बताया कि पायलट का शव इशिकावा प्रांत के पास दुर्घटनास्थल के समीप मिला। वहीं, इसी इलाके में फाइटर जेट का टुकड़ा …

टोक्यो। जापान में जनवरी में लापता हुए एफ-15 लड़ाकू विमान के पायलट का शव जापान के समुद्र में मिला है। जिसकी जानकारी यहां के मीडिया ने रविवार को दी। एनएचके प्रसारणकर्ता ने रविवार को बताया कि पायलट का शव इशिकावा प्रांत के पास दुर्घटनास्थल के समीप मिला। वहीं, इसी इलाके में फाइटर जेट का टुकड़ा मिला था। दूसरे पायलट की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, एक जापानी एफ-15 लड़ाकू विमान 31 जनवरी को इशिकावा में केंद्रीय प्रांत के एक एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ समय बाद जापान सागर के उपर से रडार से गायब हो गया था। एनएचके के मुताबिक सैन्य अभियास के दौरान विमान ने लापता होने से पहले आपातकाल सूचना नहीं दी थी।

संबंधित समाचार