बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- हम समाजवादी भी, राष्ट्रवादी भी
बाराबंकी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रामनगर और हैदर गढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं की। कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भी अब भारत आत्मनिर्भर हो गया है। अब हम गोली नहीं गोला बना रहे हैं। सभी तरह के अत्याधुनिक हथियार अब यहीं बनेंगे।हैदर गढ़ में उन्होंने कहा कि …
बाराबंकी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रामनगर और हैदर गढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं की। कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भी अब भारत आत्मनिर्भर हो गया है। अब हम गोली नहीं गोला बना रहे हैं। सभी तरह के अत्याधुनिक हथियार अब यहीं बनेंगे।हैदर गढ़ में उन्होंने कहा कि बाराबंकी के लोगों के लिए मेरे द्वार हमेशा खुले हैं। रामनगर में उन्होंने एक बार फिर बुढ़वल चीनी मिल चलाने का वादा किया।
सिर्फ समाजवादी नाम रखने से नहीं हो जाता कोई समाजवादी
रामनगर में पार्टी उम्मीदवार शरद अवस्थी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सिर्फ समाजवादी नाम रखने से कोई समाजवादी नहीं हो जाता। भाजपा ही असली समाजवादी है। एक समय था जब पूरे देश में कांग्रेस बहुत मजबूत थी उस समय यहां की जनता राम सेवक यादव और डॉ राम मनोहर लोहिया जैसे दिग्गज समाजवादियों के साथ खड़ी थी। लेकिन जब से प्रदेश में नकली समाजवादियों का आना हुआ है, जहां की जनता का मोहभंग हो गया है।
गरीब की भूख और भय का समाधान करना समाजवाद
जो लोग उत्तर प्रदेश में समाजवादी होने का दावा करते हैं, उन्हें समाजवाद छूकर भी नहीं गया। असली समाजवादी वही होता है जो गरीब की भूख और भय का समाधान करे। समाजवादी होने का दावा करने वाले तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते और समाज को टुकड़ों में बांटकर सरकार नहीं बनाते। आज समाजवाद को बात करने वाले समाजवादी पार्टी के लोग खोटे सिक्के हो गए हैं और खोटे सिक्के कभी बाजार में नहीं चला करते। इसी तरह समाजवादी पार्टी भी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में नहीं चलने वाली।
जनता की आंख से आंख मिलाकर हम करते हैं राजनीति
उन्होंने के कहा कि हमने पूरी जिंदगी जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं की, बल्कि जनता की आंख से आंख मिलाकर की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही सच्चे अर्थों में समाजवाद के मूल भाव को समझा है। भाजपा ने समाजवाद को अपने अंदर स्थान भी दिया और सम्मान भी दिया है। हम लोगों ने जनता को मुफ्त गैस, इलाज, पक्के मकान, देश में पहली बार मुफ्त राशन दिया। संकट की घड़ी में भय और भूख हमने दोनों का समाधान किया है।
हम राष्ट्रवादी भी हैं, समाजवादी भी हैं। हमने अपने घोषणा पत्र में लिखा था की हम 370 को खत्म करके दिखाएंगे। भारत और पाकिस्तान विभाजन हुआ। वहां जो लोग रह गए, उनको प्रताड़ि़त किया जा रहा है। हम उन्हें नागरिकता देंगे। ये कानून हमने डंके की चोट पर पास किया है। हिन्दू, ईसाई, सिख और पारसी को हमने सम्मान दिया है। 1984 में हमने कहा था कि भव्य राम मंदिर बनेगा, जो हमने कहा वो किया। आगे भी करते रहेंगे।
योगी सरकार के कारण अपराधी खा रहे भय: रक्षामंत्री
हैदरगढ़ के दशहरा बाग में भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस में जातिवाद का बीज बोया जाता है जातिवाद से काम नहीं चलेगा हिंदू मुस्लिम भाई साथ मिलेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा कहा कि धारा 370 हमारी सरकार ने हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
कानून व्यवस्था भी भाजपा सरकार में बढ़िया है बगैर अच्छे कानून व्यवस्था से देश का विकास नहीं होता है अब कोई गुंडा बाहर नहीं घूम रहा है गुंडों के लिए अब जेल है और जो अवैध तरीके से अर्जित की गई माफियाओं की चल अचल संपत्ति कुर्की करके उस पर बुलडोजर चलाया गया है उनकी जो भी भूमि है उस पर गरीबों के मकान बनवाए जाएंगे जो भी उनका पैसा है उसे खजाने में जमा कराया गया है यह पैसा गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किए जाएंगे।
हैदरगढ़ है हमारा घर, यहां के लोग मेरे अपने: राजनाथ
उन्होंने कहा कि हैदरगढ़ हमारा घर है यहां से हमारे रिश्ते हैं उपस्थित लोगों से कहा कि यहां पर 24 घंटे बत्ती आ रही है तो लोगों ने उनसे कहा हां आ रही है उसके बाद उन्होंने पोखरा चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा कि गन्ने की मिल चल रही है तो लोगों ने कहा हां चल रही है। कहा कि बैजनाथ रावत विधायक सच्चे ईमानदार ,सहनशील व्यक्ति हैं इनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, विधायक बैजनाथ रावत जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश पूर्व विधायक अध्यक्ष सुंदरलाल दीक्षित, अवधेश सिंह चंदेल, रामदेव सिंह, सुनील सिंह, राजकुमार अग्रवाल, सोनू सिंह प्रधान हुसेनाबाद, कुंवर रामानंद सिंह शिव कुमार चतुर्वेदी नीरज सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी पर प्रियंका का पलटवार, कहा- मैं अपने भाई के लिये अपनी जान दे दूंगी…
