बलिया: जांच में देरी पर भड़का प्रशासन सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। नगरा विकासखंड के खैरानिस्फी ग्राम पंचायत के सोनाडी गांव में वर्ष 2010 में मिड-डे मिल व पंचायत भवन निर्माण में हुए लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया था। इस मामले निदेशक पंचायती राज के निर्देश के बाद भी जांच व कार्रवाई न होने पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम …

बलिया। नगरा विकासखंड के खैरानिस्फी ग्राम पंचायत के सोनाडी गांव में वर्ष 2010 में मिड-डे मिल व पंचायत भवन निर्माण में हुए लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया था। इस मामले निदेशक पंचायती राज के निर्देश के बाद भी जांच व कार्रवाई न होने पर प्रशासन सख्त हो गया है।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इंद्रजीत तिवारी के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। निदेशक पंचायती राज के पत्र के साथ पंचायती राज मंत्री के आदेश का अनुपालन उक्त प्रकरण में पांच माह बाद भी नहीं किया गया है।

इस संबंध में 21 अक्टूबर 2021 व 20 दिसंबर 2021 को प्रतिवेदन दिया गया था। इसमें जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह में आख्या मांगी गई थी कितु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने त्रिस्तरीय समिति द्वारा जांच कराकर गबन की धनराशि वसूलने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- हम समाजवादी भी, राष्ट्रवादी भी

संबंधित समाचार