बहराइच: जिले में चल रही फुटबाल मैच प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए पांच रोमांचक मुकाबले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदिरा स्टेडियम में खेली जा रही डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग के दूसरे दिन पांच संघर्षपूर्ण मुकाबले खेले गए और पांचो ही मुकाबलों में खिलाड़ियों का संघर्ष देखा गया। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल के विशिष्ट अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक व अनुपमा धानुक मौजूद रहे। पहला मुकाबला …

बहराइच। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदिरा स्टेडियम में खेली जा रही डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग के दूसरे दिन पांच संघर्षपूर्ण मुकाबले खेले गए और पांचो ही मुकाबलों में खिलाड़ियों का संघर्ष देखा गया।

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल के विशिष्ट अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक व अनुपमा धानुक मौजूद रहे। पहला मुकाबला एसआरके क्लब टीम व वीर क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें हिंद क्लब ने मुकाबला 1-0 से जीत लिया।

शिवा और वीर क्लब में खेला गया दूसरा मुकाबला

दूसरा मुकाबला शिवा क्लब व वीर क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें शिवा क्लब ने मुकाबले को 1-0 से जीत लिया। तीसरा मैच सीनियर वर्ग में वीर क्लब व शिवा क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ड्रा रहा।

हिंद और एसआरके में खेला गया चौथा मुकाबला

चौथा मुकाबला हिंद क्लब व एसआरके क्लब के मध्य खेला गया। जिसमे यह मुकाबला भी 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। जबकि पांचवा मुकाबला जूनियर वर्ग में हिन्द क्लब व वीर क्लब के मध्य खेला गया ,जिसमें हिन्द क्लब ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया।

मैच में निर्णायक की भूमिका में युवराज व शास्वत सिंह मौजूद रहे। स्कोरर की भूमिका में विजयशंकर रहे। इस दौरान सुनील राय, पवन जायसवाल, मुन्ना तिवारी, सचिव अटल सिंह सहित सैकड़ों खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Dance: मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस जिसे देखकर चौंक गए जज

संबंधित समाचार