मथुरा में कोरोना संक्रमण में आई कमी, 10 लोग मिले कोविड संक्रमित
मथुरा। जिले में कोविड के मामलों में कमी देखी जा रही है। अब पहले के मुकाबले काफी कम कोरोना के पेशेंट सामने आ रहे हैं। मथुरा में रविवार को मात्र दस लोग ही कोविड संक्रमित मिले हैं। हालांकि इसमें भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है और कभी कम तो कभी ज्यादा मरीज मिल रहे …
मथुरा। जिले में कोविड के मामलों में कमी देखी जा रही है। अब पहले के मुकाबले काफी कम कोरोना के पेशेंट सामने आ रहे हैं। मथुरा में रविवार को मात्र दस लोग ही कोविड संक्रमित मिले हैं। हालांकि इसमें भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है और कभी कम तो कभी ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। जिले में फिलहाल सेनेटाइजेशन और होम आइसोलेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिले के महाराम गढ़ी, नौहझील, विशम्भरा, छाता आदि क्षेत्रों में कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: दलित की शादी में डीजे बजाने एवं जुलूस निकालने पर ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, 11 गिरफ्तार
