सीएम योगी ने ओवैसी को दिया करारा जवाब, कहा- शरियत से नहीं, संविधान से चलेगा देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ‘हिजाबी बयान’ का जवाब देते हुए कहा है कि ये देश शरीयत के हिसाब नहीं बल्कि संविधान के हिसाब से चलेगा। सीएम योगी ने औवैसी को अपनी शैली में सख्त जवाब दिया है। औवेसी ने कहा था, एक दिन हिजाब पहनकर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ‘हिजाबी बयान’ का जवाब देते हुए कहा है कि ये देश शरीयत के हिसाब नहीं बल्कि संविधान के हिसाब से चलेगा। सीएम योगी ने औवैसी को अपनी शैली में सख्त जवाब दिया है।
औवेसी ने कहा था, एक दिन हिजाब पहनकर कोई बनेगा पीएम
ओवैसी ने शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पहनने के मुद्दे पर अपने एक बयान में कहा था कि हिजाब पहनेंगे, कॉलेज जाएंगे, डॉक्टर बनेंगे, कलेक्टर, एसडीएम बनेंगे, और एक दिन याद रखना, शायद मैं जिन्दा नहीं रहूंगा लेकिन इस देश की एक बेटी हिजाब पहन कर प्रधानमंत्री बनेगी।
इसके जवाब में किसी का नाम लिये बिना योगी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि गजवा-ए-हिन्द’ का सपना देखने वाले ‘तालिबानी सोच’ के ‘मजहबी उन्मादी’ यह बात गांठ बांध लें, वो रहें या न रहें, भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम।
यह भी पढ़ें: रायबरेलीः एनटीपीसी की तीन दशक की गौरवगाथा सभी के लिए मील का पत्थर
इन दिनों देश में गर्माया हुआ है हिजाब का मुद्दा
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में एक शिक्षण संस्थान में मुस्लिम छात्राओं द्वारा हिजाब पहन कर आने को लेकर यह मुद्दा सुर्खियों में छाया है। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में सियासी दल धार्मिक आधार पर मतों के ध्रुवीकरण कर राजनीतिक लाभ लेने के लिये ऐसे बयानों को तूल दे रहे हैं।
'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें…
वो रहें या न रहें
भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा।
जय श्री राम!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 13, 2022
