बिजनौर : चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता व बेटी झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। रामनगर गांव में रविवार सुबह गैस लीक होने से एक घर में आग लग गई। जिससे एक किशोरी व उसका पिता झुलस गए। इतना ही नहीं, आग से घर में रखी एक लाख रुपये की नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग पड़ोसी घरों में नहीं पहुंची। …

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। रामनगर गांव में रविवार सुबह गैस लीक होने से एक घर में आग लग गई। जिससे एक किशोरी व उसका पिता झुलस गए। इतना ही नहीं, आग से घर में रखी एक लाख रुपये की नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग पड़ोसी घरों में नहीं पहुंची। आग बुझने तक गांव में हड़कंप मचा रहा।

रामनगर गांव में रविवार की सुबह अकबर की 15 वर्षीय पुत्री अलीशा गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। बताया कि चाय बनाते समय किसी वजह से गैस लीक हो गई और उसे पता नहीं चला। धीरे-धीरे गैस घर में फैली तो आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। बताया गया कि अलीशा ने आग को बुझाते हुए मदद के लिए शोर मचाया। आग से बेटी को बचाने के लिए उसके पिता अकबर आए तो वह भी आग की चपेट में आ गए।

इस तरह दोनों झुलस गए। आग देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अकबर के घर में आग से काफी नुकसान हो चुका था। उसने बताया कि आग से एक लाख रुपये की नगदी, कीमती सामान व कपड़े और उसकी दुकान का सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा। इससे पड़ोसियों के घर भी आग की चपेट में आने से बच गए। पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने के लिए ग्रामीणों ने गांव प्रधान व लेखपाल को फोन करके सूचना दी है। दूसरी ओर आग में झुलसे पिता व बेटी को काशीपुर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।

संबंधित समाचार