हरदोई: पुलिस प्रेक्षक ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, चेक किए अभिलेख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा पुलिस प्रेक्षक बनाए गए संजय जाधव पाली थाने पहुंचे और यहां के तमाम आवश्यक अभिलेख चेक किए। उन्होंने थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह से आपराधिक तत्वों के खिलाफ …

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा पुलिस प्रेक्षक बनाए गए संजय जाधव पाली थाने पहुंचे और यहां के तमाम आवश्यक अभिलेख चेक किए।

उन्होंने थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह से आपराधिक तत्वों के खिलाफ की गई निरोधात्मक और प्रभावी कार्रवाई की जानकारी की। इसके अलावा मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा भी लिया।

पुलिस प्रेक्षक ने क्रिटिकल बूधों का किया निरीक्षण

पु लिस प्रेक्षक संजय जाधव इसके बाद पाली नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचे, और यहां के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। वही खनिकलापुर के मतदान केंद्र का भी पुलिस प्रेक्षक ने पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस प्रेक्षक संजय जाधव ने क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का भी निरीक्षण किया, और थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए।

संजय जाधव ने लाइसेंसी शस्त्र के बारे में ली जानकारी

इसके अलावा पुलिस प्रेक्षक श्री जाधव ने शाहजहांपुर फर्रुखाबाद बॉर्डर से लगते सरसई पॉइंट का भी जायजा लिया। उन्होंने पाली थाने पर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के साथ साथ लाइसेंसी शस्त्र को लेकर की गई कार्यवाई की जानकारी की। वही कार्यालय अभिलेख व चुनाव रजिस्टर का भी उन्होंने अवलोकन किया।

पु लिस प्रेक्षक संजय जाधव ने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह को चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव सहित एसएसआई रामबचन भारती और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: जिले की सियासत में दिनभर होती रही उथल-पुथल, कोई गया सपा के संग तो कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

संबंधित समाचार