बिजनौर : एसएसटी टीम ने बरामद की 1.38 लाख की नगदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। बवनपुरा पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्टेटिक सर्विलास टीम ने दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कार से 1.38 लाख रुपये की रकम बरामद की है। गाड़ी चालक नगदी से संबधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमा पर स्थित गांव बनपुरा पुलिस चौकी पर एसएसटी …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। बवनपुरा पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्टेटिक सर्विलास टीम ने दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कार से 1.38 लाख रुपये की रकम बरामद की है। गाड़ी चालक नगदी से संबधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमा पर स्थित गांव बनपुरा पुलिस चौकी पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) व स्थानीय पुलिस रविवार दोपहर वाहन चेकिंग कर रही थी। बताया गया कि उस दौरान दिल्ली नंबर की एक स्कॉर्पियो कार आई। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें एक लाख 38 हजार 800 रुपये की नगदी मिली। टीम ने उक्त नगदी के बार में चालक से पूछताछ की, लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

इतना ही नहीं, उसने नगदी से संबंधित कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। चालक ने अपना नाम थाना हीमपुर दीपा के गांव मसीत निवासी सरफराज पुत्र बुंदू बताया है। उसने टीम को बताया कि वह इलाज के लिए रुपये लेकर जा रहा है। इतने जवाब से एसएसटी संतुष्ट नहीं हुई और उसने रकम जब्त कर ली। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कार से नगदी बरामद की है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार