हरदोई: शहर में लग्जरी कार लेकर गायब हुए बेखौफ चोर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली शहर थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी में चोरी, टप्पेबाजी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। बीती रात चोरों ने एक भारी भरकम कार चोरी कर ली। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गयी पर चोरों के चेहरे स्पष्ट नही हो सके। पुलिस ने …

हरदोई। कोतवाली शहर थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी में चोरी, टप्पेबाजी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। बीती रात चोरों ने एक भारी भरकम कार चोरी कर ली। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गयी पर चोरों के चेहरे स्पष्ट नही हो सके। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

बेनागंज इंटर कालेज में शिक्षक हैं पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सिटी के आवास विकास कालोनी निवासी राजदेव सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। यहाँ बेनीगंज के गांधी इंटर कालेज में शिक्षक हैं और परिवार सहित आवास विकास कालोनी के सी ब्लॉक में किराए पर रहते हैं। उनके मकान के बाहर गैस पाइप लाइन का काम चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस किए जा रहे चोर

शाम को एक ही जगह पर तीन गाड़ियां खड़ी थीं, किन्तु रात में उनकी कार चोरी हो गयी। राजदेव ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गैस पाइप लाइन में काम करने वाले श्रमिकों पर चोरी का शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। इससे पूर्व में यहां चोरी और लूट की वारदातें हो चुकी हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि शहर में अलग अलग लगे सीसीटीवी के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022: नैनीताल जिले में तैयारियां पूरी, 1008 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

संबंधित समाचार