अमरोहा : सात नलकूपों से मोटर चोरी, खेती का कार्य भी ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। चोरों ने सात नलकूपों की मोटर चोरी कर लीं। मोटर चोरी होने के बाद किसानों की खेती का कार्य भी ठप हो गया है। किसानों ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपकर मोटर चोरों को पकड़ने की मांग की है। गांव कुमराला निवासी मोहन सैनी, गुड्डू सैनी, विजेंद्र सिंह, मूलचंद सिंह, …

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। चोरों ने सात नलकूपों की मोटर चोरी कर लीं। मोटर चोरी होने के बाद किसानों की खेती का कार्य भी ठप हो गया है। किसानों ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपकर मोटर चोरों को पकड़ने की मांग की है।

गांव कुमराला निवासी मोहन सैनी, गुड्डू सैनी, विजेंद्र सिंह, मूलचंद सिंह, छतर सिंह, विपिन कुमार व रणवीर सिंह के खेत पर सिंचाई के लिए नलकूप बने हुए हैं। शनिवार की देर रात नलकूपों से मोटर चोरी हो गईं। एक ही रात में सात मोटर चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है।

मोटर चोरी होने से किसानों की सिंचाई का कार्य भी ठप्प हो गया। किसानों ने बताया कि चोर कई हजार रुपये की मोटर चोरी कर ले गए हैं। किसानों ने पुलिस से रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मोटर चोरी स्थलों को मुआयना कराया गया है। शीघ्र चोरों को पकड़कर चालान किया जाएगा।

संबंधित समाचार