झांसी में कैंसर अस्पताल बनाने का कांग्रेस नेता ने किया वादा
झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में झांसी सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल रिछारिया ने रविवार को जनसंपर्क के दौरान लोगों से वादा किया कि कैंसर के इलाज के लिए मुम्बई के चक्कर लगाने की उनकी मजबूरी को खत्म करने और महानगर में अस्पताल बनाये जाने की पुरानी स्थानीय मांग को …
झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में झांसी सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल रिछारिया ने रविवार को जनसंपर्क के दौरान लोगों से वादा किया कि कैंसर के इलाज के लिए मुम्बई के चक्कर लगाने की उनकी मजबूरी को खत्म करने और महानगर में अस्पताल बनाये जाने की पुरानी स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए वह प्रयास करेंगे।
कांग्रेस पार्टी लगातार बुलंद करती रही कैंसर अस्पताल की मांग
यहां सिविल लाइंस क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि बुन्देलखंडवासियों की यह बहुत पहले से मांग रही है कि झांसी में एक टर्शरी कैंसर केयर सेंटर (टीसीसीसी) बनवाया जाए। समय-समय पर इसकी आवाज़ कांग्रेस पार्टी द्वारा बुलन्द की जाती रही है। प्रशासन ने इस मांग को मान भी लिया था। केन्द्र और राज्य सरकार की एक संयुक्त टीम ने इस प्रोजेक्ट के पक्ष में अपनी रिपोर्ट दी थी। उम्मीद की जा रही थी बुन्देलखंड की गरीब जनता को कैंसर के इलाज के लिए मुम्बई और दिल्ली की ओर भाग कर दर-बदर नहीं भटकना पड़ेगा।
प्रशासन की लापरवाही की कीमत चुका रहे झांसीवासी
श्री रिछारिया ने कहा “ हमारी पुरज़ोर मांग को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री की घोषणा के बाद ये उम्मीद बंध रही थी कि झांसी में ही टर्शरी कैंसर केयर सेंटर में कैंसर के मरीज़ इलाज करवा सकेंगे लेकिन आज तक सरकार इसके लिए शक्ति नहीं जुटा पायी जिससे बुन्देलखंडवासी सकते में हैं । प्रशासन की घोर लापरवाही की कीमत उनको यहां कैंसर के इलाज के अभाव में अपनी जान देकर चुकाना पड़ रही है। कैंसर के इलाज में गरीब आदमी बरबाद हो जाता है। ऐसे में क्या ये सोचना गलत होगा कि पहले दिवा स्वप्न दिखाया गया और फिर उस पर पानी फेर दिया गया।
सरकार ने बुंदेलखंडवासियों के साथ किया विश्वासघात
इस तरह के प्रोजेक्ट को निरस्त करके सरकार ने बुन्देलखंडवासियों के साथ विश्वासघात किया है। ये कभी भी सहन नहीं किया जायेगा, इसे भुलाया भी नहीं जा सकता है और इसके लिए सरकार को माफ भी नहीं किया जा सकता है।मैं आज वादा करता हूं कि अगर जनता ने मुझे इस नेक काम को पूरा करने के लिए चुना तो आपका भाई आपको विश्वास दिलाता है कि सबसे पहले इस प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए फिर से कार्रवाई शुरू करवाऊंगा और झांसी में अपने कार्य काल में टर्शरि कैंसर केयर सेंटर (टीसीसीसी) बनवा का अपना वादा निभाऊँगा।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत: सर्राफा एसोएसिएशन अध्यक्ष के बेटे की कार में पकड़ी गई चांदी
