लखनऊ: पति और बहनोई ने नशे में दुष्कर्म कर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में गत शुक्रवार रात महिला का बलात्कार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी पति नसीम उर्फ नसीब अली (48) व बहनोई छिद्दू (65) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दुराचार का विरोध करने पर पति ने ही अपने बहनोई के …

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में गत शुक्रवार रात महिला का बलात्कार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी पति नसीम उर्फ नसीब अली (48) व बहनोई छिद्दू (65) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दुराचार का विरोध करने पर पति ने ही अपने बहनोई के साथ मिलकर नशे की हालत में पत्नी के साथ सामूहिक दुराचार किया और इसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी।

46 साल की महिला से रेप के बाद कर दी गई थी हत्या

याद हो कि शुक्रवार रात बिजनौर थानांतर्गत हसीनपुरवा में 46 वर्षीय महिला का बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर मृतक की बहन की ओर से रविवार को ही बिजनौर थाना में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी पति व बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में बलात्कार कर लोढ़ा से पीटकर की थी हत्या

एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नसीम अपने बहनोई छिद्दू के साथ शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इसके बाद मृतका ने भी दोनों के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान छिद्दू मृतका से शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा तो मृतका ने विरोध किया।

इस पर नसीम ने उसे छिद्दू के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। जब मृतका ने इसका विरोध किया तो नशे की हालत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर घर में रखे लोढ़ा से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढें: लखनऊ: वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पूर्व प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज