बरेली: सरकारी अस्पतालों में पसरा चुनावी सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के चलते रविवार को महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही जिला महिला और पुरुष अस्पताल में मरीजों की आमद न के बराबर रही। वहीं ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ भी आराम फरमाता नजर आया। आम दिनों की बात करें तो जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले …

 बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के चलते रविवार को महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही जिला महिला और पुरुष अस्पताल में मरीजों की आमद न के बराबर रही। वहीं ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ भी आराम फरमाता नजर आया।

आम दिनों की बात करें तो जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या इतनी होती है कि इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जाते हैं लेकिन रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में बड़ी संख्या में बेड खाली पड़े थे।

जिला महिला अस्पताल में भी महिला मरीजों की संख्या कम रही। रविवार के चलते ओपीडी भी बंद थी लेकिन इमरजेंसी में भी अन्य दिनों की तुलना में कम संख्या में मरीज भर्ती हुए।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: मतदान व राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संबंधित समाचार