Election 2022: मतदान से पहले पीएम मोदी- अमित शाह की अपील, ‘लोकतंत्र के पावन उत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग हों शामिल, रिकॉर्ड संख्या में करें वोट’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग हो गई है वहीं आज यानी सोमवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके अलावा गोवा और उत्तराखंड में भी चुनाव होने वाले हैं। आज की गई वोटिंग के साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद …

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग हो गई है वहीं आज यानी सोमवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके अलावा गोवा और उत्तराखंड में भी चुनाव होने वाले हैं। आज की गई वोटिंग के साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान की किस्मत का फैसला होगा।

प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने की मतदान की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!’

वहीं अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘मैं गोवा की बहनों और भाइयों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं. एक स्थिर, निर्णायक और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ही राज्य का विकास सुनिश्चित कर सकती है. इसलिए आप सभी से अपील है कि बाहर आएं और समृद्ध गोवा के लिए वोट करें।

संबंधित समाचार