बरेली: सुबह से पोलिंग बूथ पर जुटने लगी भीड़, वोटरों के उत्साह के साथ अव्यवस्थाएं भी दिखीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। बरेली की सभी नौ विधानसभाओं पर मतदान शुरू हो चुका है। सुबह ही वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जो फर्स्ट टाइम वोटर है। उन्होंने भी इस बार किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपना …

बरेली, अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। बरेली की सभी नौ विधानसभाओं पर मतदान शुरू हो चुका है। सुबह ही वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जो फर्स्ट टाइम वोटर है। उन्होंने भी इस बार किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपना वोट दिया है। वहीं, कुछ पोलिंग बूथों पर अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं। कहीं बीएलओ के बैठने का कोई इंतजाम नहीं तो कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आती रहीं।

बालजती इंटर कॉलेज पर बीएलओ को नहीं मिली सीट
कैंट विधानसभा के बालजती स्कूल में करीब 24 पोलिंग बूथों को बनाया गया है। यहां पर तैनात 24 बीएलओ की ड्यूटी भी लगाई गई। मगर उनके बैठने के लिए यहां पर कोई व्यवस्था नहीं थी। बीएलओ का कहना था कि यहां पर पिछली बार बैठने के लिए उन्हें सीट दे दी गई थी। मगर इस बार तो वो भी नहीं दिया गया। किसी तरह से वह जब स्कूल के अंदर पहुंचे तो फोर्स ने वहां से भगा दिया। कहा कि बाहर जाकर खड़े हों।

कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत
जिले में कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें लगातार आ रही है। जिसकी वजह से लोग वोट नहीं कर पा रहे थे। तमाम जगहों पर वोट को लेकर लंबी-लंबी लाइनें नजर आई। जिसकी वजह से भीड़-भाड़ देखने को मिली। हालांकि भारी संख्या में फोर्स तैनात होने की वजह से अभी तक किसी भी पोलिंग बूथ पर हंगामा होने की शिकायतें नहीं आई है।

पहली बार मुद्दों को लेकर किया वोट
बरेली में पहली बार मतदान करने वाले वोटरों का कहना था कि उन्होंने इस बार पहली वार अपने मत का प्रयोग किया है। किसी न किसी मुद्दे को लेकर ही वोट किया है। जिससे उनके वोट का सही इस्तेमाल हो सके।

ये भी पढ़े-

Bareilly Election LIVE: 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, कहीं ईवीएम खराब तो कहीं नहीं हो रही वेबकास्टिंग, मतदाता परेशान

 

संबंधित समाचार