शाहजहांपुर: रोड नहीं तो वोट नहीं, बूथ में पसरा सन्नाटा
अमृत विचार, शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा के पुवायां ब्लॉक के गांव मुड़िया वैश्य के मतदाताओं ने सोमवार को वोट डालने से मना कर दिया। ग्रामीण गांव की सड़क न बनने से नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तमाम बार आग्रह किए जाने के बावजूद उनके गांव की सड़क नहीं बनाई गई। इसी वजह से वे …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा के पुवायां ब्लॉक के गांव मुड़िया वैश्य के मतदाताओं ने सोमवार को वोट डालने से मना कर दिया। ग्रामीण गांव की सड़क न बनने से नाराज हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि तमाम बार आग्रह किए जाने के बावजूद उनके गांव की सड़क नहीं बनाई गई। इसी वजह से वे लोग मतदान नहीं करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोई अधिकारी मतदाताओं की बात सुनने के लिए नहीं पहुंचा। सुबह सात बजे से मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस गांव में 550 मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें-
