बरेली: शहजिल इस्लाम की दबंगई, बीजेपी को वोट पर ग्राम प्रधान को हड़काया, बोले- लड़ के दिखा प्रधानी, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुके हैं। बरेली में वोटिंग के दौरान शहजिल इस्लाम का एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें वह भोजीपुरा विधानसभा में बीजेपी को वोट करने को लेकर एक ग्राम प्रधान को हड़का रहे है। ऑडियो में शहजिल ने …

बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुके हैं। बरेली में वोटिंग के दौरान शहजिल इस्लाम का एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें वह भोजीपुरा विधानसभा में बीजेपी को वोट करने को लेकर एक ग्राम प्रधान को हड़का रहे है। ऑडियो में शहजिल ने इस्लाम एक शंकर नाम के प्रधान को हड़का रहे है और तू-तड़ाक भी बोल रहे है। जिसमें वह प्रधान को हड़काते हुए बोल रहे है कि तेरी इत्ती गुंडागर्दी कि तूने बुढ़िया को कमल का बटन कैसे दबवाया। उन्होने आगे कहा कि तुझे संतोष गंगवार भी नहीं बचा पाएंगे। हालांकि इस बारे में शहजिल इस्लाम के पीए ने इस ऑडियो को पुराना ऑडियो बताया है।

प्रधान को दी धमकी, बोले तब तू लड़ के दिखा प्रधानी
दरअसल, सोमवार को बरेली की सभी नौ विधानसभाओं पर मतदान चल रहा था। इसी बीच दोपहर में सोशल मीडिया पर भोजीपुरा विधानसभा से सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम का एक वीडिया वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधान शंकर बात कर रहा है। इसके बाद वह उसे हड़काने लगे। कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई बुढिया को कमल का बटन दबवाने की। चलिए अब हम आपको बताते है किस तरह से ऑडियों में बात की गई है।

ऑडियो के कुछ अंश..
शहजिल इस्लाम: हां, प्रधान बोल रहे हो शंकर
प्रधान: हां…
शहजिल: शहजिल इस्लाम बोल रहा हूं
प्रधान: अच्छा नमस्ते साहब…
शहजिल: नमस्ते…
शहजिल : इत्ती बड़ी गुंडागर्दी भोजीपुरा में तो हो नहीं सकती, या बरेली के अंदर कोई माई के लाल का दम है नहीं.. कि कमल के फूल पर बुढ़िया का वोट पड़वा दिया। तेरी प्रधानी सही करवा दूंगा… सस्पेंड करा दूंगा प्रधानी।
प्रधान: किनका डलवा दिया?
शहजिल: तूने बटन दबाया एक बुढ़िया का कमल के फूल का? बुढ़िया वोट डालने जा रही थी कि और तूने कमल के फूल का बटन दबा दिया।
प्रधान: किनकी बुढ़िया का?
शहजिल: संतोष गंगवार बचा नहीं पाएगा…
प्रधान: अरे… किनकी बुढ़िया का डाल दिया मैनें
शहजिल: सुन ह**** की औलाद, ये सब राजनीति हमने दफन कर दी बरेली के अंदर, समझ गया तू… और तूने उस बुढ़िया का वोट डाल दिया।
प्रधान: अरे… सुनो तो… मैने किसकी बुढ़िया का वोट डाल दिया।
शहजिल: चीखो मत… शेर मोहम्मद का।
प्रधान: अरे शेर मोहम्मद खुद मेरे सामने लगा के आए है।
शहजिल: शेर मोहम्मद तो लगा के आए है… शेर मोहम्मद के घर में जो है।
प्रधान: अरे शेर मोहम्मद के घर में जो है वे तो मेरे साथ गई ही नहीं है। मेरे सामने तो पूछवावो जरा?
शहजिल: शेर मोहम्मद के साथ तुम गए थे अंदर?
प्रधान: शेर मोहम्मद मुझे ले गए थे हाथ पकड़कर अपने भतीजे के सामने। और मैने कई… मैं नहीं जाउंगा।
शहजिल: तुमने जबरदस्ती कमल का बटन क्यों दबा दिया?
प्रधान: अरे भाई साहब… वे जा कह दे कि मैने दबाओ है। उन्ने दबाओ मेरे सामने खुद।
शहजिल: अच्छा, उसने खुद दबाया है?
प्रधान: हां…. मैं कह रहो हों मैं कसम खाए जाओंगो या बे खाए जाएं…
शहजिल: सुन…. सुन… अब तू लड़ेगा इलेक्शन? आना भूल जाएगा भोजीपुरा के अंदर। समझा तू।
प्रधान: ऐसा है देखो विधायक जी
शहजिल: हां, बोल क्या बात है?
प्रधान: मैनें…
शहजिल बोल…. हरा***दे, तूने हमसे सैकड़ों काम लिए। अब अब जब हमारा इलेक्शन हुआ तो तूने पीठ दिखा दी। गद्दार कहीं का गद्दार…

वर्जन — जब इस बारे में शहजिल इस्लाम से बात की गई तो उनके पीए कमाल अंसारी ने बताया कि यह एक पुराना ऑडियो है। पांच साल पहले भी जब चुनाव थे उनकी छवि खराब करने के लिए यह ऑडियो वायरल किया गया था। यह किसी ने शहजिल इस्लाम की आवाज की नकल करके ही बात कर ऑडियो बनाया है। इस ऑडियो में कोई सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़े- बरेली: 1 बजे तक जिले में 39.61 फीसदी मतदान, भोजीपुरा में रफ्तार सबसे तेज

संबंधित समाचार