लखनऊ: जाली मार्कशीट बनाने वाला ठग किशोरी को बंधक बना वर्षो से कर रहा था हैवानियत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में जाली मार्कशीट बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले ठग मनीष प्रताप सिंह की शर्मनाक करतूत उजागर हुई है। आरोपित ने एक किशोरी को छह साल से घर में बंधक बनाकर रखा था। आरोपित न केवल किशोरी का यौन शोषण कर रहा था, बल्कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर रखी थीं। 24 …

लखनऊ। राजधानी में जाली मार्कशीट बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले ठग मनीष प्रताप सिंह की शर्मनाक करतूत उजागर हुई है। आरोपित ने एक किशोरी को छह साल से घर में बंधक बनाकर रखा था। आरोपित न केवल किशोरी का यौन शोषण कर रहा था, बल्कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर रखी थीं। 24 घंटे सीसी कैमरे से निगरानी करता था। यहां तक कि किशोरी के शौचालय में भी कैमरे लगा रखे थे।

डीसीपी सोमेन बर्मा के मुताबिक मनीष को जेल भेजने के बाद पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने आपबीती बताई। मूलरूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली 15 साल की किशोरी को 2016 में मनीष अपने साथ लेकर लखनऊ आया था। किशोरी के माता-पिता को बताया था कि वह उसको पढ़ा-लिखाकर नौकरी लायक बनाएगा। इसके बाद वह किशोरी को साथ लेकर शिवाजी मार्ग अमीनाबाद स्थित अपने घर लेकर आया और उसे बंधक बना दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर पिटाई करता था।

शुक्रवार को पुलिस ने जाली मार्कशीट बनाए जाने की जानकारी मिलने पर मनीष के यहां छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। मनीष के घर में मौजूद युवती के बारे में पुलिस ने जानकारी की तो कर्मचारियों ने बताया कि वह आरोपित की पत्नी है। युवती से पुलिस ने संपर्क कर जानकारी ली तो वह फफक पड़ी और पूरी कहानी बयां कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। डीसीपी पश्चिमी का कहना है कि युवती को रेस्क्यू करा लिया गया है। पीड़िता के माता-पिता से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कोच संजय बांगड़ बोले-डु प्लेसी के आने से बल्लेबाजी मजबूत होगी, कहा- नेतृत्व कौशल से टीम को होगा फायदा

संबंधित समाचार