अयोध्या: किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब लगेगा राशन कार्ड
अयोध्या। किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों को देखते हुए राशन कार्ड अनिवार्य किया गया है। किसान सम्मान निधि की पंजीकरण प्रक्रिया बिना राशन कार्ड नंबर के मान्य नहीं होगी। राशन कार्ड होने से सॉफ्टवेयर फर्जीवाड़ा को तुरंत ही बता देगा। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि …
अयोध्या। किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों को देखते हुए राशन कार्ड अनिवार्य किया गया है। किसान सम्मान निधि की पंजीकरण प्रक्रिया बिना राशन कार्ड नंबर के मान्य नहीं होगी। राशन कार्ड होने से सॉफ्टवेयर फर्जीवाड़ा को तुरंत ही बता देगा।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में तमाम ऐसे किसान भी जांच में पकड़े गए जो पात्र न होने के बाद भी योजना का लाभ ले रहे थे। कई जगह पति और पत्नी दोनों के सम्मान निधि लेने के मामले भी पकड़ में आए थे।
इसको देखते हुए ही यह व्यवस्था बनाई गई है। बताया अब किसान सम्मान निधि की पंजीकरण प्रक्रिया बिना राशन कार्ड नंबर मान्य नहीं होगी। उन्होंने बताया रवि उत्पादकता गोष्ठी में किसान सम्मान निधि के पंजीकरण शुरु कराने का प्रस्ताव रखा गया था। डीएम ने कृषि उत्पादन आयुक्त से भी इस संबंध में वार्ता की थी। कहा गया था, किसान सम्मान निधि का पंजीकरण शुरु कराया जाए। जिससे मृतक किसानों के वारिसानों का नया पंजीकरण किया जा सके।
इसके बाद से दिसबंर में शासन ने पंजीकरण खोल दिया। पंजीकरण में इस बार राशन कार्ड का नंबर अंकित करना अनिवार्य कर दिया है। राशन कार्ड में किसान के परिवार के सभी सदस्यों का नाम अंकित होता है यदि कहीं परिवार के अन्य सदस्य भी किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं तो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर तुरंत ही उस नाम को इंडिगेट करेगा।
पंजीकरण के बाद कागजात व घोषणा पत्र की हार्ड कापी कार्यालय में जमा करने की जगह पंजीकरण के समय ही खतौनी, आधार व पासबुक की फोटो की पीडीएफ फाइल आनलाइन अपलोड करनी होगी। इस व्यवस्था से फर्जीवाडा पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत हैं, जिनके राशन कार्ड नहीं लगें है उन्हें एसएमएस के जरिए सूचना दी जा चुकी है।
