बिजनौर : नशे में धुत युवक ने मां को पीट-पीटकर मार डाला
बिजनौर/बढ़ापुर/अमृत विचार। गांव रामनगर गोसाई में शराबी युवक ने अपने माता-पिता को कमरे में बंद करके पीटा। जिससे वृद्ध मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मां-बाप ने पैसे नहीं दिए तो उसने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने …
बिजनौर/बढ़ापुर/अमृत विचार। गांव रामनगर गोसाई में शराबी युवक ने अपने माता-पिता को कमरे में बंद करके पीटा। जिससे वृद्ध मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मां-बाप ने पैसे नहीं दिए तो उसने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव रामनगर गोसाई निवासी बच्चन सिंह पुत्र ध्यान सिंह शराब का आदी है। बताया गया कि सोमवार को उसने सुबह से ही शराब पी ली थी। शराब के लिए वह अपने वृद्ध मां-बाप से पैसों की मांग कर था। उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उसने उन्हें एक कमरे में बंद करके मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने अपने मां-बाप को डंडे से पीटा। जिससे उसकी मां मन्नो देवी (65) के सिर में डंडा लगने उसकी मौके पर मौत हो गई।
वृद्धों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बचाव में दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ध्यान सिंह (70) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि आरोपी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी गई शराब पी रखी थी। वह और अधिक नशा करना चाहता था। घटना से गांव में सनसनी फैली है। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि आरोपी ने अपने मां-बाप के साथ मारपीट की है। जिससे उसकी मां के सिर में डंडा लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
