मतदाता है लोकतंत्र का भाग्यविधाता: जिलाधिकारी
कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज ब्लाक परिसर में सोमवार को मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी एस राज लिंगम की अध्यक्षता मे किया गया जिसमें तहसील क्षेत्र के बीएलओ को तीन मार्च को बुथो पर शतप्रतिशत मतदान के लिए जोर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र का …
कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज ब्लाक परिसर में सोमवार को मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी एस राज लिंगम की अध्यक्षता मे किया गया जिसमें तहसील क्षेत्र के बीएलओ को तीन मार्च को बुथो पर शतप्रतिशत मतदान के लिए जोर दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र का भाग्य विधाता है। सभी मतदाता संविधान से मिले अपने अधिकार और कर्तव्य का पालन कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। मतदान प्रतिशत बढ़ने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
मतदाता का एक वोट ला सकता है बड़ा परिवर्तन
एक वोट देश व प्रदेश में परिवर्तन ला सकता है 3 मार्च को होने वाले मतदान को सफल बनाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है सभी बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन करे मतदाताओं को जागरूक करे गांव गांव घर घर जाकर नयी बहुओ बुजुर्गों व अपने हर मतदाताओ को उनके समस्याओं का निस्तारण कर विश्वास हासील कर मतदान के लिए प्रेरित करे। साथ ही हर मतदाता मतदान में जरूर भाग लें और अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखें मतदान हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए मतदान अवश्य करें।
तीन मार्च को घर से निकलें और करें मतदान
3 मार्च को लोकतंत्र के महापर्व मे आम जन व कर्मचारी अपना योगदान दें। घर जाकर मतदाताओं को 3 मार्च को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करे कि हर आदमी प्रलोभन से बचें और अधिक से -अधिक संख्या में मतदान करें जिससे मजबुत व शशक्त सरकार बने और विकास हो । प्रत्येक पांच वर्ष पर प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार मिलता है कि वह अपने पसंद का प्रतिनिधि को चुन सके। इस कार्य में आलस्य नहीं करना चाहिए। अधिकाधिक मतदान करने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
महिलाओं की भी होनी चाहिए समान भागीदारी
वीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि मतदान में महिलाओं की समान भागीदारी होनी चाहिए तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा जिसको प्रेरित करने के लिए घर के पुरूषों का मुख्य रोल है वे इनको जागृत करे कि खाना बनाने के पहले मतदान जरूरी है क्योकि बिना इसके विकास नही हो सकते और घर की माता बहनों को बूथ तक ले जाएं।
डीपीआरओ अभय यादव ने कहा हमारे समाज का कर्णधार हर जागरूक आदमी है पांच वर्ष मे एक बार होने वाले लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव मे बुथो पर मतदान के लिए अपने गांव घर के लोगो शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागृत करे जिससे यह पर्व सफल हो सके ।
खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार मिश्र ने कहा देश के इस महापर्व मे सभी का योगदान होता है शतप्रतिशत मतदान कर हम मजबुत सरकार को बना कर समाज को विकास की दिशा मे ले जाने का काम कर सकते है । लोकतंत्र के महाअभियान मे हर आदमी अपने कर्तब्य का निर्वहन करे ।
संचालन हरेकृष्ण पान्डैय ने किया। इस दौरन रामकोला कृण्णा चतुर्वेदी वीइओ कप्तानगंज आशीष कुमार मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त अखिलेश सिंह रघुनंदन सिंह ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह जटाशंकर सिंह सुभाष यादव वीरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे । इसी प्रकार डीएम ने की अध्यक्षता में खड्डा विधानसभा क्षेत्र के सुखई में भी मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें: बरेली: दूल्हे ने पहने निभाई ‘वोट की रस्म’…फिर सात फेरे लेने उत्तराखंड निकला
