मतदान करने के बाद बोले अब्दुल्ला आजम, कहा- यहां हर इंसान ‘आजम’ है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को कहा कि रामपुर में हर इंसान उनके पिता मोहम्मद आजम खान के लिये चुनाव लड़ रहा है। किसानों को कुचलने वाले को मिल जाती है बेल शहर के डिग्री कालेज में मतदान करने के बाद अब्दुल्ला ने कहा …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को कहा कि रामपुर में हर इंसान उनके पिता मोहम्मद आजम खान के लिये चुनाव लड़ रहा है।
किसानों को कुचलने वाले को मिल जाती है बेल
शहर के डिग्री कालेज में मतदान करने के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नया इंडिया में चार किसानों को कुचलने वाला बेल पर बाहर आ जाता है, जबकि बच्चों की तालीम के लिए यूनिवर्सिटी बनाने वाला जेल के अंदर है। उन्होने कहा कि यहाँ हर इंसान आज़म ख़ान है। हर इंसान चुनाव लड़ रहा है। पहले चरण में सपा गठबंधन अच्छा लड़ा है जबकि दूसरा चरण उससे भी अच्छा है।
सीएम योगी और पीएम मोदी ने पूरे नहीं किए वादे
आज भी मुद्दा विकास है और आगे भी यही रहेगा। आज़म ख़ान ने रामपुर को विकसित शहरों में ला खड़ा किया है। सपा नेता ने चुनाव लड़ रहे नवाबों पर तंज करते हुए कहा कि वे अपने घर के बाहर की सड़क भी नहीं बनवा पाए तो वह विकास की बात क्यों करते हैं। योगी और मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने जो वायदे किए थे,वे पूरे नहीं किये।
यह भी पढें: बरेली: बहन का रिश्ता तय होने से पहले भाई की उठी अर्थी, बहन और बेटी की हालत गंभीर
