पीलीभीत: तराई में गरमाएगी सियासत, आज आएंगे राकेश टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बीच तराई में पहले ही सियासी हलचल है। इसी बीच अब सियासत और गरमाएगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत संयुक्त किसान मोर्चा के कई बड़े चेहरे आज पीलीभीत आएंगे। लखीमपुर कांड, एमएसपी, शिक्षा समेत कई मुद्दों पर बात होगी। एक दिन पूर्व भाकियू नेताओं ने पंचायत कर इसे …

पीलीभीत,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बीच तराई में पहले ही सियासी हलचल है। इसी बीच अब सियासत और गरमाएगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत संयुक्त किसान मोर्चा के कई बड़े चेहरे आज पीलीभीत आएंगे। लखीमपुर कांड, एमएसपी, शिक्षा समेत कई मुद्दों पर बात होगी। एक दिन पूर्व भाकियू नेताओं ने पंचायत कर इसे लेकर रणनीति तय करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। छतरी चौराहा के पास एक होटल में प्रेसवार्ता की जाएगी।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय तक दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन चला था। जिसके बाद सरकार ने आखिरकार बीते माह इन्हें वापस ले लिया था। इसे आंदोलनकारी किसानों की बड़ी जीत माना गया था। तराई का जनपद पीलीभीत भी कृषि प्रधान है। किसान आंदोलन में भी बड़ी संख्या में तराई के किसान शामिल होने गए थे।

इसे लेकर हलचल भी बढ़ी रही थी। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथि नजदीक आ चुकी है। इसे लेकर सियासी मैदान में कूद चुके दिग्गज किसानों को भी साधने में जुटे हुए हैं। इन राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मंगलवार को राकेश टिकैत के आगमन की सूचना मिलते ही हलचल और बढ़ गई है।

भाकियू के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), हन्नान मौला समेत कई किसान नेता भी आएंगे। मंगलवार दोपहर तीन बजे छतरी चौराहा के पास एक होटल में पहुंचेंगे और वहां प्रेसवार्ता की जाएगी। किसानों को भी संबोधित करेंगे।

इस दौरान लखीमपुर कांड, महंगाई, शिक्षा, बेराजगारी, न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि कई मुख्य मुद्दों पर बात की जाएगी। जनपद के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। एक दिन पूर्व सोमवार को जिला स्तर पर मंडी समिति परिसर में एक पंचायत आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में हुई इस पंचायत में इसकी रुपरेखा तय की गई। इसका संचालन जिला महासचिव दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह, मनवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, नेमचंद्र आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: तराई में फैला सूदखोरों का मकड़जाल, सिस्टम बेहाल

संबंधित समाचार