लखनऊ: राजधानीवासी अगले एक सप्ताह जरा रहें सतर्क, यूपी पुलिस है अलर्ट पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का सोमवार को आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदेश के 09 जिलों में मतदान हुआ। अब तीसरे चरण के तहत 23 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में मतदान होना है। इस एक सप्ताह के दौरान राजधानी में जरा सम्भल कर रहें, जरा सी …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का सोमवार को आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदेश के 09 जिलों में मतदान हुआ। अब तीसरे चरण के तहत 23 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में मतदान होना है। इस एक सप्ताह के दौरान राजधानी में जरा सम्भल कर रहें, जरा सी भी बदमाशी आपको जेल की सैर करा सकती है।

मुख्यालय से आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश की ओर से तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। तीसरे चरण में राजधानी में मतदान होना है, ऐसे में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर मुख्यालय की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं। इसके तहत लखनऊ कमिश्नरेट व ग्रामीण क्षेत्रों में थाना स्तर पर जांच व पेट्रोलिंग को और भी तेज करने को कहा गया है।

चेकपोस्ट व बैरिकेडिंग पर रहेगी विशेष नजर

मुख्यालय के निर्देश के आलोक में लखनऊ कमिश्नर की ओर से दूसरे जिलों व राज्यों से जोड़ने वाली सीमाओं पर बने चेकपोस्ट पर मुस्तैदी बढ़ाने और बाहर के नंबर के वाहनों की विशेष जांच कर रिकॉर्ड अंकित करने को कहा गया है। वहीं चेकपोस्ट पर ड्यूटी करने वाली तीनों पालियों में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत: बीयर बार में हुए गोलीकांड में मोबाइल व्यापारी गिरफ्तार, चाकू बरामद

संबंधित समाचार