संभल: पेड़ से गिरी छात्रा, शॉल का फंदा लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत, विचार सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से गिरी छात्रा का उसके शॉल से फंदा लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को गांव लधनपुर निवासी राजकुमार की 12 …

अमृत, विचार सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से गिरी छात्रा का उसके शॉल से फंदा लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को गांव लधनपुर निवासी राजकुमार की 12 वर्षीय बेटी मिथलेश पिता के साथ अमरूद के बाग की रखवाली करने के गई थी।

पिता बाग में बनी झोपड़ी में बैठे थे, जबकि मिथलेश पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ने लगी। बताया गया कि अमरूद तौड़ते समय उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरने लगी। उसी दौरान उसके गले में पड़ी शॉल पेड़ में फंस गई और उसे फंदा लग गया। जिससे पेड़ से लटककर उसकी मौत हो गई।

सड़क किनारे बने मकान स्वामी घासीराम ने बच्ची को पेड़ पर लटका देखा तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी में बैठे राजकुमार को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पिता ने बेटी को पेड़ पर लटके देखा तो चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। आनन-फानन में बेटी को पेड़ से उतारा।

बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मिथलेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने पिता के साथ बाग की रखवाली के लिए जाती थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी  पढ़ें

पीलीभीत: बीयर बार में हुए गोलीकांड में मोबाइल व्यापारी गिरफ्तार, चाकू बरामद

संबंधित समाचार