आजमगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली के पास सोमवार की रात को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं उसकी साथी शव को मंडलीय अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली के पास सोमवार की रात को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं उसकी साथी शव को मंडलीय अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर निवासी 35 वर्षीय राघवेंद्र प्रताप सिंह ऊर्फ टुनटुन सिंह पुत्र वसंत सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह किसी काम से रोडवेज की तरफ गया था। बवाली मोड़ के पास सोमवार रात 9 बजे उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ। नरौली के पास पहुंचते ही उसे ताबड़तोड़ गोली मार दी गई। उसके साथी टुनटुन को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी लगते ही परिजन सहित सैकड़ों लोग मंडलीय अस्पताल पहुंच गए। अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल सहित भारी फोर्स अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं।

यह भी पढ़ें:-अभिनेता Kartik Aaryan ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस तस्वीर पोस्ट कर लिखी यह बात

संबंधित समाचार