अभिनेत्री वांडा साइक्स करेंगी ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2022 की मेजबानी
लास एंजिलिस। अभिनेत्री वांडा साइक्स, एमी शूमर और रेजिना हॉल अकादमी (ऑस्कर) पुरस्कार समारोह के 94वें संस्करण की, प्रस्तोता के रूप में मेजबानी करेंगी। हॉलीवुड जगत की खबरें देने वाली समाचार वेबसाइट डेडलाइन ने यह जानकारी दी। ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2018 के बाद पहली बार ”एम्सी” प्रारूप में लौट रहा है। मीडिया कंपनी एबीसी के …
लास एंजिलिस। अभिनेत्री वांडा साइक्स, एमी शूमर और रेजिना हॉल अकादमी (ऑस्कर) पुरस्कार समारोह के 94वें संस्करण की, प्रस्तोता के रूप में मेजबानी करेंगी। हॉलीवुड जगत की खबरें देने वाली समाचार वेबसाइट डेडलाइन ने यह जानकारी दी। ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2018 के बाद पहली बार ”एम्सी” प्रारूप में लौट रहा है।
मीडिया कंपनी एबीसी के प्रसिद्ध ”गुड मॉर्निंग अमेरिका” नामक शो में मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दिए जाने की संभावना है। एबीसी मीडिया कंपनी ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए प्रसारण भागीदार है, जो 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सालाना पुरस्कार समारोह की आयोजक ”द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज” ने प्रस्तोता को लेकर खबरों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।
