बहराइच: कांग्रेस से नाराज पूर्व सांसद की बहू प्रियंका ने ली भाजपा की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पूर्व कांग्रेस सांसद की बहू प्रियंका किशोर ने आज मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रियंका बलहा से टिकट न मिलने के चलते पार्टी से नाराज चल रही थीं। पूर्व कांग्रेस सांसद कमांडों कमल किशोर की बहू प्रियंका किशोर कांग्रेस नेत्री थीं। वह बलहा विधान सभा से चुनाव की तैयारी कर रही थीं। …

बहराइच। पूर्व कांग्रेस सांसद की बहू प्रियंका किशोर ने आज मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रियंका बलहा से टिकट न मिलने के चलते पार्टी से नाराज चल रही थीं। पूर्व कांग्रेस सांसद कमांडों कमल किशोर की बहू प्रियंका किशोर कांग्रेस नेत्री थीं। वह बलहा विधान सभा से चुनाव की तैयारी कर रही थीं। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया।

कांग्रेस ने किरन भारती को टिकट दे दिया है। इससे प्रियंका किशोर नाराज हो गईं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। मंगलवार को प्रियंका किशोर लखनऊ भाजपा मुख्यालय पहुंची। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मालूम हो कि कमांडो कमल किशोर वर्ष 2009 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी से बहराइच लोकसभा से सांसद रहे।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: बसपा प्रत्याशी का आरोप- कैबिनेट मंत्री के इशारे पर पुलिस ने हिरासत में रखा

संबंधित समाचार