यश कुमार-काजल राघवानी की ‘दंडनायक’ फिल्म होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी वाली फिल्म दंडनायक 18 फरवरी को रिलीज होगी। यश कुमार और काजल राघवानी की जोड़ी वाली फ़िल्म दंडनायक 18 फरवरी को बिहार-झारखंड, बंगाल एवं नेपाल के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पूर्व यश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर …

मुंबई भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी वाली फिल्म दंडनायक 18 फरवरी को रिलीज होगी।

यश कुमार और काजल राघवानी की जोड़ी वाली फ़िल्म दंडनायक 18 फरवरी को बिहार-झारखंड, बंगाल एवं नेपाल के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है।

कुछ दिन पूर्व यश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर दंडनायक को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए लिखा था की फ़िल्म से जुड़े तमाम टेक्नीशियन और एक्टर, जिन्होंने इस फ़िल्म को इतना खूबसूरत बनाने में योगदान दिया है सबको धन्यवाद, यह अब तक कि मेरी सबसे बेहतरीन फ़िल्म है।

गौरतलब है कि यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्‍म ‘दंडनायक’ में यश कुमार और काजल राघवानी के अलावा प्रीति शुक्ला, राधे कुमार, वर्षा तिवारी, संजीव मिश्रा, नवीन मिश्रा, अवनीश दुबे, अनुराग ठाकुर, धनंजय सिंह, मनोज मोहानी, नौशाद शेख भी अहम किरदार में हैं।

फिल्‍म के निर्देशक सुजीत वर्मा, कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।

कहानी यश कुमार का है।

पटकथा और संवाद एस.के. चौहान व संगीत मुन्ना दुबे का है।

गीतकार मुन्ना दुबे व राजेश मिश्रा हैं।

छायांकन समीर – जहांगीर सैय्यद,नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय का है।

यह भी पढ़े- कैसे मेरी उम्र 22 वर्ष तक आई?

संबंधित समाचार