रामपुर : महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मोबीनपुर का मझरा में विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव मोबीनपुर का मझरा निवासी सुधा की शादी दो साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू …

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मोबीनपुर का मझरा में विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव मोबीनपुर का मझरा निवासी सुधा की शादी दो साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी निवासी सुरेश से हुई थी। महिला की पांच माह की बच्ची है। मंगलवार को सुधा ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जनाकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मायके वाले भी ससुराल आ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : सैफनी में दंपति को गन प्वाइंट पर बंधक बना सवा लाख लूटे

संबंधित समाचार