उन्नाव: डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने की जनसभा, कहा- महिलाओं को पहली बार मिला भयमुक्त वातावरण
उन्नाव। सदर विधानसभा में अपने निर्धारित समय से हेलीकॉप्टर से करीब एक घंटे विलंब से पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को ग्राम करोवन में सदर प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहेl उन्नाव के करोवन गांव में चुनावी जनसभा में पहुंचे सूबे …
उन्नाव। सदर विधानसभा में अपने निर्धारित समय से हेलीकॉप्टर से करीब एक घंटे विलंब से पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को ग्राम करोवन में सदर प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहेl
उन्नाव के करोवन गांव में चुनावी जनसभा में पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में योगी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करती है। वह जो कहती है, वही करती है।
पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। आज महिलाएं भयमुक्त होकर कही भी किसी भी समय आ जा सकती है। उन्होंमे कहा की प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें केवल कुछ लोगो के लिए काम करती थींl 2017 के बाद सबका साथ सबका विकास हो रहा है। डिप्टी सीएम ने जनपद के एक चर्चित बसपा नेता शेखर दुबे को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: चुनाव संपन्न लेकिन नेताओं को प्रसव पीड़ा शुरू…
