अयोध्या: रुदौली में लगा बसपा को झटका, गोसाईंगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय हुए भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के अयोध्या जिले में भी सियासतदाओं में भगदड़ मच चुकी है। कुछ तो रूठकर पाला बदल रहे हैं तो कुछ अपने आप को मजबूत बनाने के लिए दूजे दलों का दामन थाम रहे हैं। मंगलवार को रूदौली विधानसभा में बसपा को बड़ा झटका लगा तो गोसाईंगंज में कांग्रेस के …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के अयोध्या जिले में भी सियासतदाओं में भगदड़ मच चुकी है। कुछ तो रूठकर पाला बदल रहे हैं तो कुछ अपने आप को मजबूत बनाने के लिए दूजे दलों का दामन थाम रहे हैं। मंगलवार को रूदौली विधानसभा में बसपा को बड़ा झटका लगा तो गोसाईंगंज में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्वमंत्री स्व. सीताराम निषाद के पुत्र व वधू भाजपा में शामिल हो गए।

रूदौली में बसपा से प्रत्याशी रहे चौधरी शहरयार का ऐन वक्त पर टिकट काटकर पार्टी ने सपा से बगावत करके आए अब्बास अली जैदी को मैदान में उतार दिया था। इसके बाद आठ वर्ष से लगातार क्षेत्र में मेहनत कर रहे रुदौली से बसपा के नगर अध्यक्ष रहे चौधरी शहरयार की पार्टी से दूरियां बनती चली गई और उन्होंने चुनाव से महज 12 दिन पहले अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इधर, गोसाईंगंज में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. सीताराम निषाद के पुत्र दिग्विजय निषाद व पुत्र बधू रेखा निषाद ने भाजपा का दामन थाम लिया। वे गोसाईंगंज विधान सभा में समर्थकों के साथ भाजपा को जिताने में जुट गए। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने उन्हें शामिल कराया।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: सपा के पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या, मतदान के दौरान हुआ था विवाद!

संबंधित समाचार