बहराइच: 22 को पयागपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, प्रशासन अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 20 फरवरी को सदर में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा है। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। एएसपी और थानाध्यक्ष ने किया सभा स्थल का निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए पयागपुर आयेंगे। प्रधानमंत्री के संभावित …

बहराइच। पयागपुर में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 20 फरवरी को सदर में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा है। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

एएसपी और थानाध्यक्ष ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए पयागपुर आयेंगे। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन मंगलवार को हरकत में नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 फरवरी को चुनाव जनसभा पयागपुर विकासखंड में प्रस्तावित है। जिसमें शिवदहा चौराहा स्थित राजा फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। मैदान में हरी-भरी फसल भी लगी हुई है। इस संबंध में जमीन का मालिकाना हक रखने वालेराजा जेंयद्र विक्रम सिंह से सहमती ली जा चुकी है।

वाहनों को खड़ा करने के लिए जमीन का भी किया गया चयन

जनसभा के दौरान आने वाले वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था के लिए भी पैतौराचौराहे के पास व शिवदहामोड़ के पास स्थित जमीनों का भी चयन कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पयागपुर हरेंद्र कुमार मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री के जनसभा संभावित आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी गदगद व उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य दलों ने भी अपने स्टार प्रचारकों लाने की होड़ के साथप्रयास जारी है। वहीं सदर विधान सभा क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 20 फरवरी को जनसभा संबोधित किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

यह भी पढ़ें: रिचा घोष ने कहा- मेरा खेल सामान्य है,आक्रामक बल्लेबाजी करो और फिर एक रन लो

संबंधित समाचार