मुख्तार अंसारी के करीबी तय्यब पालकी ने दिया बसपा से इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से इस्तीफा दे दिया। पालकी ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मुस्लिम,अल्पसंख्यक,दलित,पिछड़े,अति पिछड़े बुनकर और सामान्य वर्ग के लोग आज बसपा में उपेक्षित महसूस …

मऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से इस्तीफा दे दिया। पालकी ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मुस्लिम,अल्पसंख्यक,दलित,पिछड़े,अति पिछड़े बुनकर और सामान्य वर्ग के लोग आज बसपा में उपेक्षित महसूस कर रहे है।
इस कारण पार्टी में रहकर अपने लोगों विशेषकर बुनकरों एवं अल्पसंख्यको की आवाज़ उठाना दुर्लभ हो रहा है, जिसके चलते वह बसपा की प्राथमिकी सदस्यता से त्यागपत्र देते हैं।

अभी तक उन्होंने नई पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा नहीं की है। फिलहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुख्तार अंसारी वाली पार्टी ही ज्वाइन करेंगे। ऐसे में अब यह देखना बनेगा कि तैय्यब पालकी सुभासपा पकड़ते हैं या समाजवादी पार्टी में जाएंगे।

अपनी राजनीतिक पारी मुख्तार अंसारी के हमसाया के रूप में शुरू करने वाले तैय्यब पालकी का इतिहास रहा है कि उन्होंने वही पार्टी ज्वाइन की है जिसमें पहले अंसारी बंधु पहुंचे हैं। नगर पालिका परिषद मऊ में सभासद पद से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले तैय्यब पालकी को अंसारी बंधुओं की कृपा से समाजवादी पार्टी के बैनर तले चेयरमैन पद का टिकट मिला, जिसमें वह विजेता रहे। उसके बाद जैसे-जैसे मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा अलग-अलग पार्टिया ज्वाइन की जाती रही, वैसे वैसे तैय्यब पालकी का भी पार्टियां बदलती रहीं।

इस दौरान अंसारी बंधुओं द्वारा स्थापित राजनीतिक पार्टी कभी हिन्दू मुस्लिम एकता दल तो कभी कौमी एकता दल में शामिल होने के बाद 2017 में बसपा में शामिल हुए। कुछ माह पूर्व मुख्तार अंसारी परिवार द्वारा बसपा के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद से ही इनके बसपा छोड़ देने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन मुख्तार के करीबियों पर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई के मद्देनजर चेयरमैन तैय्यब पालकी चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी। अब जब प्रदेश में आचार संहिता लग चुका है और मुख्तार अंसारी के स्थान पर उनके पुत्र अब्बास अंसारी द्वारा मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिला कर दिया गया है। ऐसे में तैय्यब पालकी ने भी बसपा को अलविदा कर दिया।

यह भी पढ़ें:-सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा मामले में हुई बड़ी धांधली

संबंधित समाचार