बरेली: नाम-पता लिखवाया और सेप्टीसीमिया का कराने लगा इलाज, मौत हुई तो पुलिस को नहीं मिला पता
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अजीब मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना-पता लिखवाया और भर्ती हो गया। मगर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से जब पुलिस के लिए सूचित किया गया तो पुलिस ने पूरे उसके लिखवाए हुए …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अजीब मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना-पता लिखवाया और भर्ती हो गया। मगर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से जब पुलिस के लिए सूचित किया गया तो पुलिस ने पूरे उसके लिखवाए हुए पते में छानबीन की मगर उसके परिवार वालों को कोई सुराग नहीं मिला।
जिसके बाद से अभी तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। ऐसे में एक सवाल खड़ा होना लाजिमी है कि क्या मृतक की तरफ से लिखवाया हुए पता गलत है या फिर पुलिस जांच पड़ताल नहीं कर पा रही?
एक दिन पहले हुआ था भर्ती, नाम बताया था अनिल
पुलिस के मुताबिक 28 जनवरी को एक व्यक्ति बीमारी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचा। और अपना नाम अनिल निवासी करगैना बताकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। मगर इलाज के कुछ दिनों बाद ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल से सुभाष नगर पुलिस को सूचित किया गया।
व्यक्ति के द्वारा बताए गए एड्रेस पर जब पुलिस पहुंची तो वहां पर इस नाम के किसी भी व्यक्ति को कोई जानता ही नहीं था। जिसके बाद पुलिस तब से मामले में जांच पड़ातल ही कर रही है। उसके शव को अज्ञात में रख दिया गया है। उधर, डॉक्टर्स के मुताबिक युवक को सेप्टीसीमिया था। जिसका इलाज चल रहा था।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए सर्कुलेट किया फोटो
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसके एक फोटो के साथ अपने कांटेक्ट नंबर भी सर्कुलेट किए है। जिससे उसकी शिनाख्त में पहचान हो सके।
ये भी पढ़े-
