हरदोई: पुलवामा के वीर शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहीदो की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सुरसा ब्लाक के पचकोहरा में ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए देश के वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही छात्र-छात्राओं ने शहीदों को याद करते हुए …

हरदोई। शहीदो की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सुरसा ब्लाक के पचकोहरा में ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए देश के वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

साथ ही छात्र-छात्राओं ने शहीदों को याद करते हुए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा।इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने कहा की पुलवामा में शहीद हुए सभी वीर सैनिक अब इस दुनियां में भले ही नही हैं। लेकिन उनके देशप्रेम और बलिदान की गाथाएं हमेशा के लिए भारत के इतिहास के पन्नों में अमर हो गई। साथ ही देश के युवाओं को एक प्रेरणा भी दे गई। देश के हर एक शहीद सैनिक की शहादत पर देश के लोगों को गर्व है। सेना में भर्ती हुआ हर एक सिपाही देश का रक्षक है।

जब तक देश में भारत माता के ऐसे वीर सच्चे सपूत है, तब तक कोई भी भारत की तरफ नज़र तक नही उठा सकता। इसी तरह शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रमुख रूप से अमन सिंह, विशाल कशयप आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े- बॉबी देओल की फिल्म ‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार