बरेली: मतदान समाप्त, अब विकास की बारी
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण, उसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में ब्रेक लग गए थे। सोमवार को जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपंन्न हो गई है। अब डीपीआरओ की ओर से सभी ग्राम प्रधानों को विकास कार्यो का खाका तैयार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। खाका …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण, उसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में ब्रेक लग गए थे। सोमवार को जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपंन्न हो गई है। अब डीपीआरओ की ओर से सभी ग्राम प्रधानों को विकास कार्यो का खाका तैयार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। खाका तैयार होने के बाद ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े कार्यों की सूची उपलब्ध कराई जानी शुरू कर दी गई है।
विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य रूक गए थे। कोई भी नया प्रस्ताव पास नहीं किया जा रहा था। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। चुनाव होने के बाद अब विकास कार्यो पर फोकस किया जा रहा है। डीपीआरओ ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
उन ग्राम पंचायत के प्रधान व एडीओ पंचायत से अधूरे पड़े कार्य व नये कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। नये कार्यों के प्रस्ताव पास होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: लुटेरा और हड्डी ने थूकने पर युवक को पीटकर किया लहूलुहान
