अयोध्या: खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर खोला था फर्जी ट्रेनिंग सेंटर, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एसटीएफ ने खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चलाने वालों का खुलासा किया है। इस मामले में एसटीएफ ने सेंटर संचालक समेत तीन लोगों को दबोचा है। इलाहाबाद कौशांबी के एक बेरोजगार की शिकायत पर जांच कर रही एसटीएफ के राडार पर यह कथित ट्रेनिंग सेंटर पहले से थी। …

अयोध्या। एसटीएफ ने खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चलाने वालों का खुलासा किया है। इस मामले में एसटीएफ ने सेंटर संचालक समेत तीन लोगों को दबोचा है। इलाहाबाद कौशांबी के एक बेरोजगार की शिकायत पर जांच कर रही एसटीएफ के राडार पर यह कथित ट्रेनिंग सेंटर पहले से थी। एसटीएफ ने मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई यहां की। हिरासत में लिए गए लोगों से अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं। माना जा रहा है नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का यह गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था।

तारून थानाक्षेत्र में चल रहा था फर्जी ट्रेन्ग सेंटर

यह कथित ट्रेनिंग सेंटर तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन गांव में एक स्थान पर चलाया जा रहा था। मामले में इस गोरखधंधे से जुड़े शातिर सहित तीन लोग एसटीएफ के हत्थे चढ़े हंै। पकड़े गये गैंग के लोगों के विरुद्ध कौशाम्बी निवासी युवक की तहरीर पर तारुन पुलिस ने जालसाजी धोखाधड़ी सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि जांच एसटीएफ के हाथों में बता कर पुलिस ने पकड़े गए लोगों के बारे में जानकारी देने से इंकार किया है।

एसटीएफ के पास पहुंचा मामला

क्षेत्राधिकारी बीकापुर एसबी त्रिपाठी ने बताया मामला एसटीएफ लखनऊ का है। इस मामले में वह अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं। केस दर्ज होने की बात पर कहा कि तारुन थाना क्षेत्र की फतेहपुर कमासिन गांव में एक स्थान पर भारतीय खाद्य निगम में पैसा लेकर नौकरी दिलाने व ट्रेनिंग देने का कार्य किया जा रहा था, जिसकी शिकायत पीड़ित बृजेश कुमार शर्मा निवासी कौशांबी ने एसटीएफ लखनऊ से की थी।

एसटीएफ लखनऊ की जांच में पकड़े गये गैंग के सदस्य युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपया ऐठ कर फर्जी ट्रेंनिग सेंटर में बुलाकर फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे।

पुलिस ने सुबह-सुबह मारा छापा

अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन गांव के एक ट्रेनिग सेन्टर चलने की बात पुलिस के सामने आई। मंगलवार की सुबह छापेमारी कर ट्रेनिग सेन्टर संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई एसटीएफ लखनऊ द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: जैविक खेती का अजूबा, प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने एक पौध से उगाई 15 किलो काली हल्दी

संबंधित समाचार