बिजनौर: मां के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। डंडा मारकर मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसके खिलाफ मृतका के दूसरे बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को गांव रामनगर गोसाई में बच्चन सिंह ने अपने मां-बाप को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी थी। जिससे सिर में डंडा लगने …

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। डंडा मारकर मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसके खिलाफ मृतका के दूसरे बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है।

सोमवार को गांव रामनगर गोसाई में बच्चन सिंह ने अपने मां-बाप को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी थी। जिससे सिर में डंडा लगने से उसकी मां मन्नो देवी की मौत हो गई थी, जबकि पिता ध्यान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी शराब के नशे में था। वह और शराब पीने के लिए अपने मां-बाप से पैसे मांग रहा था। उन्होंने मना किया तो उसने उनकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। देर रात मृतका के दूसरे पुत्र मेहर सिंह ने आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसका चालान कर दिया। मेहर सिंह ने बताया कि घायल पिता का उपचार चल रहा है, लेकिन उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मेहर सिंह की तहरीर पर आरोपी बच्चन सिंह के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

संबंधित समाचार