बरेली: चुनाव खत्म अब कल से खुलेंगे कई निजी स्कूल, तो कुछ एक दिन का और लेंगे समय
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से शासन ने सभी स्कूलों को 13 फरवरी तक बंद करने के आदेश दिए थे। 14 फरवरी से आठवीं तक स्कूल खोलने की अनुमति दी गई थी। मगर 14 फरवरी को बरेली समेत नौं जिलों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से स्कूलों को बंद रखा गया था। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से शासन ने सभी स्कूलों को 13 फरवरी तक बंद करने के आदेश दिए थे। 14 फरवरी से आठवीं तक स्कूल खोलने की अनुमति दी गई थी। मगर 14 फरवरी को बरेली समेत नौं जिलों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से स्कूलों को बंद रखा गया था। उधर, मंगलवार को हजरत अली जयंती होने की वजह से भी स्कूल बंद रहे। मगर अब कल यानि बुधवार से अधिकांश स्कूलों को खोला जा रहा है।
माध्यमिक के कैलेंडर में कल की भी छुट्टी
वैसे तो माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के कैलेंडर में बुधवार को संत रविदास जयंती की छुट्टी है। मगर शासन की ओर से जारी कैलेंडर में बुधवार को संत रविदास जयंती का निर्बंधित अवकाश बताया गया है। जिसकी वजह से कई स्कूलों ने बुधवार से ही पढ़ाई शुरू कराने का फैसला किया है।
कौन-कौन से स्कूल कल से खुलेंगे
बुधवार से खुलने वाले स्कूलों में जीआरएम स्कूल की दोनों ब्रांच, दिल्ली पब्लिक स्कूल, माधवराव सिंधिया, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की सभी शाखाएं, पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैप्पी ट्रेल्स स्कूल, जिंगल वेल्स, थ्री डॉट्स स्कूल, बिशप कॉनरॉड, अल्मा मातेर, पर्ल्स नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल खुलेंगे। जबकि विद्या भवन पब्लिक स्कूल, बेदी इंटरनेशनल, पुलिस मॉडर्न और महर्षि विद्या मंदिर में 17 फरवरी यानी गुरुवार से पढ़ाई शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: मतदान समाप्त, अब विकास की बारी
