पीलीभीत: गोलीकांड में दो और युवक पुलिस की रडार पर आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। सुनगढ़ी पुलिस से विवेचना हटाए जाने के बाद बीयर बार में हुए गोलीकांड की घटना में कार्रवाई को गति मिल रही है। एसओजी टीम की मदद से सुरागरसी में जुटी कोतवाली पुलिस की रडार पर दो और युवक आ गए हैं। इनकी घटना में संलिप्तता का पता लगते ही पुलिस ने जानकारी जुटाई। …

पीलीभीत,अमृत विचार। सुनगढ़ी पुलिस से विवेचना हटाए जाने के बाद बीयर बार में हुए गोलीकांड की घटना में कार्रवाई को गति मिल रही है। एसओजी टीम की मदद से सुरागरसी में जुटी कोतवाली पुलिस की रडार पर दो और युवक आ गए हैं। इनकी घटना में संलिप्तता का पता लगते ही पुलिस ने जानकारी जुटाई। इसके बाद कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।

छतरी चौराहा स्थित मीनार बार में आठ फरवरी की रात नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी के भतीजे विवेक अग्रवाल का ठेकेदार मोहम्मद कासिफ से विवाद हो गया था। दोनों पक्ष से जमा युवकों में मारपीट हुई और फिर ठेकेदार के सीने पर तमंचे से गोली मार दी थी।

सुनगढ़ी पुलिस ने ठेकेदार के पिता यामीन खां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी विवेक और उसके भाई अमन को जेल भेज दिया था। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस की कार्यशैली पर संदेह गहराया तो विवेचना कोतवाली स्थानांतरित कर दी गई थी। एसओजी टीम को भी लगा दिया था।

जिसके बाद 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने दो अन्य आरोपी मोहल्ला खैरूल्लाशाह निवासी गुड्डू और राजीव कॉलोनी निवासी सुनील सैनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस की पड़़ताल अभी भी जारी है। प्राप्त वीडियो फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। जिसके बाद अभी दो और युवकों की घटना में संलिप्तता होने की बात उजागर हुई है। यह दोनों अभी अपने घरों पर नहीं है। उनकी धरपकड़ को भी दबिश दी गई थी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके।

ये भी पढ़ें-

बिजनौर: 20 फिट की ऊंचाई से गिरकर मजूदर की मौत

संबंधित समाचार